Garhwa News: टाइब्रेकर में रांची ने भभुआ मोहनियां को 3-1 से हराकर जीता खिताब
गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान में युवा शक्ति क्लब के तत्वावधान में आयोजित दिशोम गुरु शिबू सोरेन अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर रांची की टीम ने कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में रांची ने बिहार की भभुआ मोहनियां टीम को ट्राइब्रेकर में 3-1 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। मैच के बाद विजेता रांची की टीम को शील्ड और 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, उपविजेता भभुआ मोहनियां की टीम को टूर्नामेंट के संरक्षक धर्मराज पासवान ने शील्ड और 16 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। रांची के अभिनव कुजूर को थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। उससे पहले फाइनल मुकाबले का शुभारंभ विधायक व टूर्नामेंट के संरक्षक धर्मराज पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.