Garhwa News: झोतर पंचायत में उप मुखिया शहनाज को मिला मुखिया का प्रभार
गढ़वा, सितम्बर 25 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड की झोतर पंचायत में मुखिया का पद रिक्त होने के बाद शुक्रवार को उप मुखिया शहनाज परवीन को मुखिया का प्रभार सौंप दिया गया। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली की उपस्थिति में पंचायत सचिवालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मुखिया का प्रभार दिया गया। उस दौरान बीडीओ देवलाल करमाली ने शहनाज परवीन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद बीडीओ ने उन्हें मुखिया के अधिकार, कर्तव्यों और पंचायत संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों को नियमों के अनुरूप संचालित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुखिया का प्रभार मिलने के बाद पंचायत के ग्रामीणों में भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.