Garhwa News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
गढ़वा, अक्टूबर 10 -- Garhwa News: भवनाथपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां व दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो के भवनाथपुर प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा का नेतृत्व झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से झामुमो परिवार सहित पूरे राज्य में शोक की लहर है। शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : नेमरा पहुंचकर हेमंत सोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.