Garhwa News: जुआ खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर स्थिति में रेफर
गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना अंतर्गत शहर के टंडवा स्थित श्मशान घाट के समीप दानरो नदी स्थित राधा महतो के आरओ पानी प्लांट के समीप गोली चालन की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे की है। घायल टंडवा निवासी 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सोनी को गोली उसके बाएं पसली के नीचे छाती के हिस्से में लगी है। गंभीर हालत में उसे रात में ही सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद के दौरान गोली चालन की घटना हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.