गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि।जिला परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में पुराने समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण भवन में आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और खनन विभाग के कार्यों पर सदस्यों ने गंभीर सवाल उठाए। विशेष रूप से हर घर नल योजना के खराब क्रियान्वयन को लेकर नाराजगी जताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। उसके अलावा जर्जर हो चुके डाक बंगला भवन को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण तथा प्रत्येक माह नियमित रूप से जिला परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के बाद जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि जिले में हर घर नल योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। करोड़ों रुपये...