Garhwa News: जिउतिया पर मांदर-डीजे की थाप पर देर रात तक थिरके ग्रामीण
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत परती कुशवानी पंचायत के छावनी टोला में जिउतिया पर्व पर आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा रंग देखने को मिला। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर महिलाओं ने श्रद्धा के साथ जितिया व्रत किया। पर्व के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मांदर और डीजे की धुन पर महिला-पुरुष देर रात तक झूमते रहे। शाम होते ही छावनी टोला में ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। मांदर की थाप और डीजे की धुन शुरू होते ही महिलाएं और पुरुष पारंपरिक लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य में शामिल हो गए। बच्चे, युवक और युवतियां भी उत्साह के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बने। यह भी पढ़ें- Simdega News: पारण के साथ जिउतिया पर्व संपन्न लोकगीतों और मांदर की गूंज से पूरा टोला देर रात तक उत्सवी माहौल में डूबा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.