गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: मझिआंव। रामपुर पंचायत अंतर्गत जाहरसरई के वार्ड नंबर 10 के आदिवासी टोला में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर बीसी के साथ बीमा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था अग्रगति के सीएफएल को-आर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा और अंजू कुमारी प्रशिक्षिका द्वारा वित्तीय समावेशन व वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित लोगों जागरूक किया गया। बचत और बजट बनाने बैंक खाता एवं उसके लाभ डिजिटल भुगतान से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के तौर-तरीके एवं बचाव के उपाय एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाता के लाभ व खातों का केवाईसी करवाने से संबंधित जानकारी नॉमिनी का नाम जुड़वाने के लिए की अपील की। यह भी पढ़ें- Chapra News: पीएनबी में सामाजिक सुरक्षा योजना पर जागरूकता शिविर ...