Garhwa News: जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन हरियाली का संकल्प, रामलला मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण
गढ़वा, सितम्बर 22 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में मंगलवार को सोनपुरवा रेलवे स्टेशन रोड स्थित रामलला मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और गढ़वा शहर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट स्पॉन्सर उपाध्यक्ष अमित शर्मा और राजेश सोनी ने कहा पेड़ है तो कल है, पेड़ है तो जल है। मिलकर संकल्प लें और गढ़वा शहर को हरा-भरा बनाएं। ग्रुप ने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जायंट्स सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। उक्त अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक कश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.