Garhwa News: जायंट्स ने बांटे 150 पौधे
गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: गढ़वा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के मकसद से जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से पौधों का वितरण किया गया। अभियान के तहत ग्रुप के सदस्यों ने 150 पौधों का वितरण किया। सदस्यों ने अपील की पौधों को अपने घर, आंगन, खेत और अपने आसपास के खाली पड़े भूखंड में जरूर लगाएं। साथ की उसका नियमित देखभाल भी करें ताकि वह सुरक्षित रहे। मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष मनीष केसरी, पूर्व अध्यक्ष अंशित केसरी, उपाध्यक्ष देव केसरी, सदस्य आदित्य सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.