Garhwa News: जागरूकता अभियान चला
गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: गढ़वा। चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल में थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। उस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन कर उपस्थित विद्यार्थियों को मद्यनिषेध, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायल 112/1930 के महत्व, मजदूर निबंधन, अनाथ बच्चों की देख-रेख, डायन बिसाही, यौन अपराध व समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून की जानकारी यह भी पढ़ें- Nawada News: महिलाओं के प्रति जिम्मेदार होने का फर्ज निभायें युवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.