Garhwa News: जांच में 23 दोपहिया वाहन पकड़े, चालान के लिए भेजा
गढ़वा, जुलाई 31 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर शुक्रवार स्थानीय पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। उस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 दोपहिया वाहनों को पकड़कर चालान के लिए भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल लोडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। जांच अभियान में थाना के एसआई परवेज आलम के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल था। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी। मालूम हो कि विगत एक सप्ताह पूर्व भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य पथ पर शिवपूजन फ्यूल्स के समीप दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में घटनास्थल पर ही तीन युवकों की मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.