Garhwa News: जहरीले सांप ने किशोरी को डंसा
गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: भवनाथपुर। खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी अजय राम की 14 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी रविवार देर शाम सर्पदंश का शिकार हो गई। गंभीरावस्था में परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में भर्ती कराया। जहां डॉ. रंजन दास की देखरेख में उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि पूजा घर में रखे एक बक्से से माचिस निकाल रही थी। उसी दौरान बक्से के नीचे छुपे जहरीले सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजन बिना देर किए उसे इलाज के लिए भवनाथपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. रंजन दास ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार शुरू होने से किशोरी की स्थिति अब खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सर्पदंश से तीन वर्षीय बच्ची घायल, उपचार के बाद खतरे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.