Garhwa News: जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी रामनाथ चौधरी की पत्नी 60 वर्षीया सीता देवी ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास की। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर सीता की घर के लोगों से नोकझोंक हो गई थी। उसी गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.