Garhwa News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला गया भव्य उमड़ी भीड़
गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में सभी लोग जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। जुलूस मझिगांवा मदरसा से शुरू होकर चलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुये पुनः मदरसा पहुंच समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने सभी के सलामत के लिए दुआ मांगी। वहीं खरौंधी प्रखंड स्तर पर चंदनी कर्बला के प्रांगण में लोग जुटे। वहां पर पेश इमाम, मौलवी, मुफ्ती, मौलाना सभी ने सलातो सलाम पढ़कर भारत व दीन की सलामती के लिए दुआ की। इस दौरान अन्य कई मौलाना, हाफिज और मौलवी ने भी मोहम्मद सलल्लाह ताला अलैही व सलम के पैगाम और इंसानियत का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: अमड़ापाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व जुलूस में जां निसार कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.