Garhwa News: जलमीनार की टंकी क्षतिग्रस्त होने से पेयजल संकट
गढ़वा, नवम्बर 18 -- Garhwa News: रमना। प्रखंड अंतर्गत सिलीदाग पंचायत के वार्ड संख्या छह में पंचायत निधि से स्थापित जलमीनार की टंकी क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। जलमीनार खराब होने के कारण बड़ी आबादी प्रभावित है और लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी विकास पांडेय को लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन के माध्यम से क्षतिग्रस्त टंकी की अविलंब मरम्मत कराने अथवा नई टंकी लगवाने की मांग की गई है, ताकि ग्रामीणों को नियमित पेयजल आपूर्ति उपलब्ध हो सके। आवेदन देने वालों में उमेश मिस्त्री, तारा देवी, किरण देवी, उर्मिला देवी, शिवचंद शर्मा और राजेश्वर राम सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.