Garhwa News: जलजमाव से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी, स्थल निरीक्षण कर तत्काल पानी निकासी का निर्देश
गढ़वा, सितम्बर 1 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलजमाव के कारण शहर के कई सरकारी कार्यालयों में कर्मियों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। पथ निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में जल जमाव के कारण कर्मियों को आने जाने में परेशानी हुई। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक आवासीय परिसर में भी जलजमाव के कारण चिकित्सकों को आवास से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण सरस्वतिया नदी उफान पर है। उसके कारण तट पर स्थित कई घरों में पानी घुस गया है। वही कचहरी रोड से रंका मोड़ तक सड़क निर्माण और पानी निकासी की लचर व्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बारिश के पानी से नगर परिषद के कई वार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.