गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गन सोनडीहा पंचायत के पुतुर गांव में सड़क की बदहाली से करीब 300 घरों में रहने वाले लगभग दो हजार की आबादी परेशान है। पंचायत की मुखिया अनिता देवी का निवास स्थान भी इसी गांव में है। उसके बादवजूद सड़क को दुरूस्त नहीं किया जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क तक पहुंचने वाली महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी और करीब दो फीट तक कीचड़ हो गया है। उससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। गांव के मुख्य निकास पर डीलर मनोज यादव के घर से हनुमान मंदिर होते हुए राजकिशोर यादव के घर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार उसी जर्जर रास्ते से प्रतिदिन दर्जनों बच्चे स्कूल जाते हैं। कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों के ब...