गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांडी प्रखंड अंतर्गत भंडरिया में भीम बराज से मुख्य सड़क स्थित प्राथमिक विद्यालय तक व घुरूआ, पतीला मोड़ से मझिगांवा होते हुए कोरगांई मुख्य पथ तक बरसात के दिनों में आवागमन की गंभीर समस्या को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मार्गों का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बरसात के दौरान सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों एवं आम लोगों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव से प्रभावित हो जाती है। उससे आवागमन लगभग बाधित हो ...