Garhwa News: जर्जर खपरैल मकान में तिरपाल के सहारे गुजर-बसर, बारिश ने बढ़ाई परिवार की मुश्किलें
गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुका गांव स्थित पड़वाचट्टान टोला निवासी मिथिलेश कुमार पासवान का परिवार आज भी बदहाली में जीवन यापन करने को मजबूर है। पिछले वर्ष हुई भारी बारिश में उनका खपरैल मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। आर्थिक तंगी के कारण वे अब तक नया घर नहीं बनवा सके हैं। मजबूरी में पत्नी संगीता देवी, बुजुर्ग माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तिरपाल डालकर उसी जर्जर मकान में रह रहे हैं। बरसात का मौसम शुरू होते ही परिवार की परेशानियां कई गुना बढ़ जाती हैं। तेज बारिश के दौरान तिरपाल से पानी टपकने लगता है, जिससे घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भींग जाते हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पूरी रात जागकर किसी तरह समय बिताना पड़ता है। परिवार का कहना है कि हर बारिश उनके लिए एक नई च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.