Garhwa News: जरूरतमंदों के लिए 139 सप्ताह से भंडारा का आयोजन सराहनीय : उपायुक्त
गढ़वा, अगस्त 11 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सोशल वर्कर जनकल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप आयोजित साप्ताहिक भंडारा का 139वां सप्ताह मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा और अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने श्री राम मित्र मंडली के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से किया। उस दौरान जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन प्राप्त किया। मौके पर उपायुक्त ने संस्था द्वारा लगातार 139 सप्ताह से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए इतने समय से निरंतर प्रयास करना सराहनीय और गौरव की बात है। उन्होंने संस्था की पूरी टीम को उक्त कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.