Garhwa News: जय हिंद स्पोर्ट्स क्लब बरडीहा का खिताब पर कब्जा, सम्मानित
गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। जय हिंद स्पोर्ट्स क्लब बरडीहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चचेरिया फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में बरडीहा की टीम ने मोहम्मदगंज की टीम को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत से बरडीहा सहित पूरे प्रखंड के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। टीम की इस उपलब्धि पर बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने हाथों से लड्डू और मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि टीम ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना से पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पूरे प्रखंड से शामिल होने वाली यह एकमात्र टीम थी।
खिलाड़ियों को मिला सम्मान और प्रोत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.