गढ़वा, नवम्बर 18 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के जरगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में 41 वर्षीय मदन राम घायल हो गए। घायल मदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मदन ने बताया कि वह खेत से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरत राम, विनोद राम, अनुज राम, गोलू राम और आलोक राम ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडे से मारपीट की। मारपीट में उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...