Garhwa News: जमीन विवाद में युवक के साथ मारपीट, बाइक भी क्षतिग्रस्त
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के परसही गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना में परसही गांव निवासी नेयामत अंसारी के पुत्र कलाम अंसारी घायल हो गए। घटना के संबंध में कलाम की पत्नी जुलेखा बीवी ने बताया कि जमीन को लेकर उनके पति का अपने ससुर और देवर खुर्शीद अंसारी के साथ अक्सर विवाद होता रहता है। इसी विवाद के कारण उसके पति काफी समय से ससुराल में रह रहे थे। रविवार को वह अपनी बाइक लेने के लिए ससुराल से अपने घर गए थे। उसी दौरान उनके साथ विवाद करते हुए मारपीट की गई। उनकी बाइक को भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.