Garhwa News: जमीन विवाद में मारपीट में एक घायल
गढ़वा, जुलाई 13 -- Garhwa News: भवनाथपुर। खरौंधी थाना क्षेत्र के बैतरी गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नन्हू साह को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल नन्हू ने बताया कि गांव के सुनील पाल, वीरेंद्र पाल, महेंद्र पाल और रामचंद्र पाल कथित रूप से उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उसी सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल नन्हू को तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.