Garhwa News: जमीन विवाद में दंपत्ति पर धारदार हथियार व कुदाल से हमला, दोनों गंभीर
गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। कांडी थाना क्षेत्र के रतनगड़ा गांव में शनिवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अपनी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे दंपत्ति पर कथित रूप से धारदार हथियार और कुदाल से हमला कर दिया गया। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रतनगड़ा गांव निवासी राजेंद्र यादव (48) व उनकी पत्नी विमला देवी शामिल हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार कांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल राजेंद्र यादव ने बताया कि वे अपनी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे थे। उसी दौरान गांव के आनंद यादव उर्फ बबलू यादव, सकोला देवी, सुदेश्वर यादव समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और कथित रूप से धारदार हथियार व कुदाल से हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.