Garhwa News: जमीन पर कब्जा का आरोप
गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: डंडई। थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी गोपाल विश्वकर्मा ने गांव के ही लोगों पर पिस्टल के बल पर 69 डिसमिल कृषि भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गोपाल के द्वारा स्थानीय थाना में लिखित शिकायत भी किया गया है। आरोप लगाया है कि जबरन उसकी जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर जोत-कोड़ किया जा रहा है। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी जाती है। थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.