गढ़वा, अगस्त 19 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव में जमीन विवाद को लेकर करकोमा गांव निवासी विनय प्रकाश तिवारी, उनके पुत्र अमन तिवारी और भतीजे अभिनव कुमार तिवारी पर हथियारबंद दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर उन्हें कब्जे में लिया बल्कि रस्सी से बांधकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। उस दौरान उनसे सोने की चेन व दो मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। घटना बुधवार सुबह की बतायी जाती है।पीड़ित विनय प्रकाश तिवारी अपने पुत्र अमन तिवारी और भतीजे अभिनव के साथ अपने गांव करकोमा से सटे लखेया स्थित जमीन को देखने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से ही हथियारों से लैस होकर 15 नामजद और 10-15 अज्ञात लोग घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचे, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी...