Garhwa News: जनसुनवाई में 25 आवेदन, डीसी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
गढ़वा, अक्टूबर 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने, अबुआ आवास की तीसरी किस्त लंबित रहने, आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता और विवादित जमीन पर जबरन कब्जे सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। जनसुनवाई में करीब 25 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में रमना प्रखंड के बहियार खुर्द निवासी शकुंती देवी ने एनएच 39 के निर्माण के दौरान अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला भू-अर्जन कार्यालय में दो बार आवेदन देने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.