गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजनों की समस्याएं सुनीं। उस दौरान राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, छात्रवृत्ति, रोजगार और बकाया मजदूरी भुगतान से संबंधित करीब 12 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जनसुनवाई में मंझिआंव प्रखंड निवासी सुनील उरांव ने अंचल कार्यालय के सहायक वीरेंद्र कुमार और कथित दलालों पर भू-माफियाओं से मिलीभगत कर सीएनटी एक्ट के तहत दर्ज ग्रामीणों की जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया। आवेदन में कहा गया कि जीवित रैयतों को मृत दर्शाकर खाता-प्लॉट में हेरफेर, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और राजस्व अभिलेखों से छेड...