Garhwa News: जनसुनवाई में नौकरी के नाम पर दो सरकारी शिक्षकों पर दो लाख की ठगी का आरोप
गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, रोजगार, बकाया मजदूरी भुगतान और पेयजल संकट से जुड़े करीब 25 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में मेराल प्रखंड के गटियरवा निवासी संजय कुमार राम ने दो सरकारी शिक्षकों पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छपरवार कला में कार्यरत शिक्षक अमरेश राम और नगर ऊंटारी में कार्यरत शिक्षक कृष्णा यादव ने प्रखंड कार्यालय में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे दो लाख रुपये लिए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.