गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: जनजातीय कला व शिल्प हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं: डीसी फोटो संख्या छह: दीप जला जनजातीय शिल्पकार मेला का उद्घाटन करते डीसी पशुपति नाथ मिश्रा

कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा, प्रतिनिधि। जनजातीय शिल्पकारों और कारीगरों को पहचान, बाजार व बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्राइफेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेला का आयोजन सोमवार को टाऊन हॉल में किया गया। मेले में गढ़वा और आसपास के जिलों से कुल 226 जनजातीय शिल्पकारों व कारीगरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने दीप जलाकर किया। उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त ने जनजातीय शिल्पकारों द्वारा तैयार किए जा रहे पारंपरिक हस्तशिल्प व अन्य उत्पादों की सराहना करते ह...