गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बांदु गांव के भुइयां टोला में बुधवार की रात दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने चार किसानों के खेतों में लगी करीब 11 एकड़ धान की फसल खाने के बाद बाकी बचे फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन मौसम खराब रहने के कारण किसान कटाई नहीं कर सके थे। तैयार फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचा और धान की फसल खाने लगा। हाथियों की चिंग्घाड़ सुनकर ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर दूर से झुंड को देखा। हाथियों की संख्या अधिक होने और झुंड में तीन-चार छोटे बच्चे भी होने के कारण किसान डरकर वहां से भाग गए।हाथियों ने किसान देवन ...