Garhwa News: जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण
गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत के रंका और चिनिया क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। छत्तीसगढ़ से आए 22 हाथियों के झुंड के क्षेत्र में पहुंचने के बाद ग्रामीण रातभर सतर्क रह रहे हैं। धान की फसल बचाने के लिए लोग टॉर्च, लाइट, लुकवारी और पटाखे लेकर रातभर पहरा दे रहे हैं। वहीं, झुंड से बिछड़े एक हाथी की मौजूदगी ने दूधवल पंचायत के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले 22 जंगली हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ की ओर से गढ़वा जिले में दाखिल हुआ था। दूधवल पंचायत के कुप्पा टोला में पहुंचने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथियों को खदेड़ा। उसके बाद झुंड चिनिया थाना क्षेत्र के मसरा-बिलैतीखैर गांव के जंगल की ओर बड़ा पहाड़ के रास्ते निकल गया। फिलहाल झुंड के इसी जंगल में होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.