गढ़वा, अगस्त 30 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत कनहर नदी के तटीय क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है। शनिवार की मध्य रात्रि जंगली हाथियों के झुंड ने बरसोती और बालचौरा गांव के आसपास जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी मकई, अरहर, बादाम और धान की फसलों को रौंदकर बुरी तरह बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार तीन दिनों से हाथियों के खेतों में पहुंचने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव के ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि रात होते ही जंगली हाथियों का झुंड कनहर तटीय इलाके के खेतों की ओर पहुंच रहा है। हाथियों के खेतों में घुसते ही किसानों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल को बचाने के लिए ग्रामीण रातभर जागकर पटाखा और अन्य चीजों से...