गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कैलान गांव के झोंक टोला में जंगली सूअर मारने से मना करने पर आदिम जनजाति के बुजुर्ग दंपति की कथित तौर पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। बुधवार रात हुई घटना में अकलू कोरवा और उनकी पत्नी नन्हकी देवी घायल हो गईं। दोनों का इलाज भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अकलू कोरवा ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में मनोज बैठा, ललन बैठा, पप्पू बैठा और बबन बैठा को आरोपी बनाया गया है। चारों सरजू बैठा के पुत्र हैं। अकलू कोरवा के अनुसार, आरोपियों ने उनके खेत में जंगली सूअर पकड़ने के लिए फंदा लगाया था, जिसमें दो सूअर फंस गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और सूअर मारने से मना किया। इसी बात पर आरोपियों ने क...