Garhwa News: छापामारी अभियान चला किया गिरफ्तार
गढ़वा, अगस्त 30 -- Garhwa News: चिनिया। शनिवार की रात थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों के सहयोग से विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान चिनिया थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों के अभियुक्तों, वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट व कुर्की आदेशों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से संचालित किया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी कर खुरी गांव निवासी पिंटू प्रसाद गुप्ता उर्फ पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.