गढ़वा, सितम्बर 5 -- Garhwa News: भंडरिया। पुलिस की ओर से आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह की कुप्रथा, उसके दुष्परिणामों और उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें कानून का सम्मान करने, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...