Garhwa News: छह सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा घेराव
गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: गढ़वा। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले राज्य के सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 11 अगस्त को छह सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करेंगे। संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने बताया कि यह आंदोलन सरकार के वादा खिलाफ़ी के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि रिटायर सेविका-सहायिका का पेंशन लागू नहीं करना, ग्रेच्युटी लागू नहीं करना, मानदेय-पोषाहार 8 महीने से बकाया होना, सेविका से सुपरवाइजर में प्रमोशन को लेकर बार-बार टाल मटोल करना सहित अन्य मांग शामिल हैं। उक्त आंदोलन में शामिल होने के लिए सभी जिले से सेविका-सहायिका विधानसभा का घेराव करेंगी। उन्होंने कहा कि यूनियन के साथ वार्ता सकारात्मक नहीं होने पर झारखंड के 80 हजार सेविका व सहायिका 12 अगस्त से हड़ताल पर जाएंगे। यह भी पढ़ें- Garhwa N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.