गढ़वा, अगस्त 2 -- Garhwa News: रंका। एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान चलाकर शनिवार रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को रविवार को जेल भेजा गया। थाना प्रभारी रवि केशरी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान में हाटडोहर निवासी वारंटी प्रदीप चौधरी, सोनदाग निवासी प्रदीप प्रजापति, अनहर निवासी संजय यादव, हाटदोहार निवासी सोनू प्रजापति, चुटिया निवासी नरेश सिंह और चुतरू निवासी कन्हाई यादव को गिरफ्तार किया गया। छापामारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा सब इंस्पेक्टर सैफुल्लाह अंसारी, अनिल हेंब्रम व पुलिस जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: छह भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...