गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: गढ़वा। जिला प्रशासन ने छह नवंबर को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई स्थगित कर दी है। अब यह कार्यक्रम 10 नवंबर को पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर आयोजित किया जाएगा। उक्त संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छह नवंबर (शुक्रवार) को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जनसुनवाई होनी थी। इसी दिन जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक निर्धारित होने के कारण प्रशासनिक वजहों से जनसुनवाई स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वह अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर 10 नवंबर को निर्धारित समय एवं स्थान पर आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी बात रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...