Garhwa News: छह दिवसीय नाटक का उद्घाटन
गढ़वा, अक्टूबर 24 -- Garhwa News: धुरकी। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार की रात विधायक ने छह दिवसीय नाटक भाई-भाई की लड़ाई का उद्घाटन किया। नाटक के मंचन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नाटक ग्रामीण संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का सशक्त माध्यम है। उसके जरिए मनोरंजन के साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद से रिश्तों में दूरियां बढ़ती हैं। ऐसे में लोगों को बातचीत, समझदारी और धैर्य से मतभेद दूर करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.