Garhwa News: छत से गिरकर बच्चा घायल
गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के कोटाम गांव निवासी सरफुला अंसारी की पुत्री दो वर्षीया अलीशा खातून शनिवार को छत से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उसकी मां छत पर कपड़ा उतारने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में अलीशा खातून भी उसके पीछे-पीछे छत पर चली गई। बिना रेलिंग के छत होने के कारण वह नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.