गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: गोदरमाना, प्रतिनिधि। छठ महापर्व को लेकर भौंरी गांव में छठ घाट तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है। चुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया मिथिलेश यादव के प्रयास से जेसीबी लगाकर सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। बरसात के कारण सड़क किनारे जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। उन्हें भरकर नदी तक पहुंचने के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है, ताकि छठव्रतियों को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो। इधर, गोदरमाना स्थित कनहर नदी में कुछ दिन पहले आई बाढ़ के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया था। नदी का पानी दोनों किनारों तक फैल गया था। यह भी पढ़ें- Latehar News: बरवाडीह में छठ घाटों की सफाई हुई तेज उससे छठ घाट बनाने में परेशानी की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, अब नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। अगले कुछ दिनों में नदी में बालू दिखाई ...