Garhwa News: छठ घाटों पर चला सफाई अभियान, पहुंच पथों की कराई मरम्मत
गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। दीपावली संपन्न होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अनुष्ठान के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सामाजिक संगठनों ने घाटों की साफ-सफाई और पहुंच पथों को दुरुस्त करने की पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को डंडई के सामाजिक संगठन जय हिंद क्लब ने पीपल छठ घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। समाजसेवी विवेकानंद कुशवाहा और क्लब अध्यक्ष रवि किशन कुशवाहा के नेतृत्व में जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर दानरो नदी, पीपल छठ घाट तथा सूर्य मंदिर परिसर की सफाई कराई गई। सबसे पहले व्रतियों के बैठने और पूजा-अर्चना करने वाले स्थल की ट्रैक्टर से जुताई कराई गई। उसके बाद जेसीबी से जमीन को समतल किया गया। वर्षों से अधूरे पड़े सूर्य मंदिर परिसर की भी साफ-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.