गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कांडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई का काम तेज हो गया है। घाट समितियां और स्थानीय ग्रामीण पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। घाटों की सफाई, पहुंच पथ को दुरुस्त करने के साथ व्रतियों के लिए पानी, टेंट और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में परेशानी न हो। प्रखंड के कांडी छठ घाट सतबहिनी पर्यटन स्थल, कोयल-सोन नदी संगम तट, पंडी नदी, भीलमा, सरकोनी, सेमौरा, बलियारी और सुंडीपुर सहित विभिन्न गांवों के घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: छठ घाटों पर साफ-सफाई और सुंदरीकरण तेज घाट समितियों के सदस्य और ग्रामीण पूजा स्थलों को व्यवस्थित करने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने में जुट...