Garhwa News: चोरों ने की नकदी और जेवरात की चोरी
गढ़वा, अक्टूबर 21 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक के नकदी और जेवरात की चोरी कर ली। चोर घर से 47 हजार 700 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय गृहस्वामी सुनील प्रसाद अपने पत्नी-बच्चों के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने गए थे। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित सुनील ने बताया कि महानवमी की रात करीब सात बजे वह घर में ताला बंद कर पत्नी और बच्चों के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने गए थे। रात करीब 10.30 बजे जब परिवार के साथ घर लौटे और दरवाजे का ताला खोलकर अंदर पहुंचे, तो घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.