Garhwa News: चैंबर से बगावत, व्यवसायियों ने किया नए संगठन का ऐलान
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर में चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रही नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। रविवार को अनिकेत पैलेस में हुई व्यवसायियों की बैठक में चैंबर से अलग नए संगठन श्री बंशीधर व्यवसायी संघ के गठन का ऐलान किया गया। बैठक में चैंबर चुनाव का बहिष्कार और चैंबर की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय भी लिया गया। उससे नगर के व्यापारिक संगठनों के बीच नया शक्ति-समीकरण बनने के संकेत मिले हैं। स्थानीय कारोबारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यवसायियों ने चैंबर की कथित कार्यप्रणाली, चुनाव प्रक्रिया और निर्णय लेने के तरीके पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि नगर को ऐसे संगठन की जरूरत है, जहां छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी और ठेला-खोमचा संचालक तक सभी को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.