Garhwa News: चेचरिया में लक्ष्मी पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, झूमे लोग
गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेचरिया गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर जन कल्याण युवा समिति की ओर से सोमवार की रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेएमएम नेता सह युवा समाजसेवी पवन सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उक्त अवसर पर पवन ने कहा कि जन कल्याण युवा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष लक्ष्मी पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव, रमेश राम, जेएमएम नेता सुशील कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: काली पूजा पर भक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.