गढ़वा, अक्टूबर 5 -- Garhwa News: चिनिया, प्रतिनिधि। अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए रखा करीब 100 किलो जावा महुआ बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचा...