Garhwa News: चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश परिवार ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, भक्तिमय रहा माहौल
गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सहिजना मोहल्ला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश परिवार की ओर से मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। उस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। हवन के साथ पूजा संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और सामूहिक रूप से आराधना की। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के समस्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में कई स्थानों पर होगी चित्रगुप्त पूजा, पूजा समितियों ने पूरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.